मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2024 12:52 PM
By First Bihar
MUNGER : मुंगेर में बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर बनकर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहा शख्स लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने पूछताछ के बाद आरोपी शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत बारियारपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर बंगाली टोला का है। जहां रविवार की देर शाम एक व्यक्ति, जो खुद को बरियारपुर विद्युत विभाग का जेई बता रहा था और ग्रामीणों को झांसा देकर उनसे अवैध वसूली कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उसपर शक हुआ। ग्रामीणों ने जब उससे पूछताछ की तो वह कोई जवाब सही नहीं दे सका।
जिसके बाद आरोपी शख्स वहां से भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ा और बरियारपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति मिथिलेश कुमार लखीसराय का रहने वाला है। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की तरफ से किसी तरह का कोई आवोदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।