धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
02-Jun-2024 07:21 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया की मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं।
दरअसल, मुफस्सिल थाना पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और अपराध की योजना बनाते 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा सहित अन्य समान भी बरामद किया गया है।
बेतिया के सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि हजारी स्थित शिव मंदिर के सब्जी मंडी से कुछ अपराधियों के जमा होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर मेरे नेतृत्व में एक टीम की गठन की गई। गठित टीम ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे।
बताया जा रहा है कि इन अपराधियों के पास से देशी कट्टा, पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। गिरफ्तार अपराधियों में हिमांशु कुमार, आनंद कुमार साहब यादव, कन्हैया कुमार, मोहम्मद मोजाहिम आलम और पोली मुखिया उर्फ भोली शामिल है।