राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
21-Sep-2022 03:53 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने 40 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव को पांच राज्यों की लंबे समय से तलाश कर रही थी। हार्डकोर नक्सली विनय यादव की गिरफ्तारी दाउदनगर के मायापुर गांव से हुई है हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली की गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 40 से 50 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की पुलिस इसे बेसब्री से तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस नक्सली को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जब औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने इस प्रकार की किसी भी जानकारी से अपनी अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस मामले में वे कुछ भी बता नहीं सकते। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव की रिश्तेदारी दाउदनगर के करमाकला गांव में है।