Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
13-Jul-2023 07:50 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने जो मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो युवक की जाना चली गई है। इन दोनों लड़के के बाइक में अवैध गिट्टी लोड कर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है।
मिली जानकारी के अनुसार,गया-राजगीर मार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना में मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक सवार होकर दोनों युवक कहीं जा रहे थे तभी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दी जिसमें इसकी घटनास्थल पर ही मौत हो ग।
बताया जा रहा है कि, गया -राजगीर एनएच 83 पर वजीरगंज थाना अंतर्गत निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की भीषण टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। जिसके बाद आस- पास के लोग ट्रैक्टर ड्राईवर को पकड़ने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकलने में सफल हो गया।
वहीं, इस घटना में मृत दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी के बाद वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों और पुलिस के द्वारा शव की पहचान करने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त करने के प्रयास में जुटती हुई है।
आपको बताते चलें कि, इस इलाके में अवैध गिट्टी का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। अवैध गिट्टी लोड कर ट्रैक्टर तेज रफ्तार में वाहन को भगाते हैं। इस लिहाजा गया-राजगीर सड़क मार्ग के इस इलाके में ऐसी घटनाएं होती रहती है।इस घटना में ट्रैक्टर का तेज रफ्तार में भागना ही कारण बताया जा रहा है। वजीरगंज थाना की पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।