मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jun-2023 08:06 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां डबल मर्डर की वारदात से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी की हत्या करने के बाद चाकू मारकर अपनी भी जान दे दी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर स्थित वार्ड संख्या सात की है।
मृतकों की पहचान अगवानपुर के वार्ड संख्या सात निवासी हरिनंदन यादव के 24 वर्षीय बेटे चंदन यादव और 23 वर्षीय बहू जयमाला कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में चंदन ने अपनी भाभी जयमाला की हत्या कर दी और बाद में खुद को चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। खून से लथपथ दोनों देवर-भाभी को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि कि महिला की हत्या हुई है जबकि युवक ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। उधर, एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

