1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
26-Nov-2023 12:57 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी की सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड संख्या 3 की है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज पति ने बीती रात पत्नी को सोये अवस्था में ही गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
मृतका की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड तीन निवासी नंदकिशोर यादव की 45 वर्षीया पत्नी सालो देवी के रूम में हुई है। पति द्वारा पत्नी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी विनय कुमार राय और साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
इधर, घटना के संबंध में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी है। पति का इलाज मेंटल हॉस्पिटल भागलपुर से भी चल रहा है। आरोपी पति दियारा में रहकर खेती-बाड़ी करता है। कभी-कभी घर पर आता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।