बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
01-Nov-2023 03:05 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जदिया थाना क्षेत्र के फसिया कोठी वार्ड संख्या 3 स्थित नहर से एक 30 वर्षीय युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान, मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मो. सिराजुद्दीन के 30 वर्षीय बेटे मो.सद्दाम के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सद्दाम मंगलवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया के माध्यम से सद्दाम का शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने सद्दाम की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी बिंदूओं पर बारिकी से जांच की जा रही है और हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।