RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
11-Mar-2024 11:43 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में पिछले तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव उसके घर से थोड़ी दूर पर स्थित नहर के पास से मिला है। बदमाशों द्वारा युवक के आंख में गोली मारकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र अगवानपुर की है।
मृतक की पहचान अगवानपुर निवासी शंभू यादव के बेटे ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ज्योतिष केरल में रहकर मजदूरी का काम करता था। पिछले साल मई महीने में ही उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह रोजी रोजगार के चक्कर में केरल चला गया था और हाल ही में गांव आया था। ज्योतिष कुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या के कारणों को तलाश कर रही है।