Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 का चार लेन विस्तार को मिली मंजूरी, सड़क निर्माण में बड़ी प्रगति; यात्रियों और व्यापार के लिए राहत NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत
01-Jan-2024 09:07 AM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार , मधेपुरा के थाना क्षेत्र के बाराटेनी नहर के पास गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक तूफानी यादव (22) बहन के घर में रहकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वह रतबारा के अजमेरीपुर निवासी महेंद्र मंडल बेटा था। रविवार की शाम ग्रामीणों ने बाराटेनी नहर के पास युवक का शव देखा। इसकी सूचना पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई रामाशंकर शर्मा और गणेश पासवान ने घटनास्थल का जायजा लिया।
वहीं, शव की पहचान नहीं होने के कारण शव को थाना लाया गया। परिजनों ने बताया कि युवक आलमनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में अपने बहन-बहनोई के घर पर रहता था। ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजर-बसर करता था। शनिवार की शाम कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर रात तक युवक के वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। एक युवक की हत्या किए जाने की खबर मिलने के बाद परिजनों ने थाना पहुंच कर शव की शिनाख्त की।
उधर, अभी तक हत्या की कारणों का पता नहीं लग सका है। महेंद्र की हत्या रंजिश के चलते हुई। या फिर कोई और विवाद था। आशंका जताई जा रही है कि महेंद्र के हत्यारे उसकी जान-पहचान वाले ही हैं। क्योंकि शनिवार को घर से बुलाकर कुछ लोग उसे साथ ले गए थे। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका है। वहीं थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।