Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
13-Apr-2023 11:28 AM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मृतक शख्स को 6 गोलियां मारी हैं। किस कारण से युवक की हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बदमाशों की गोली का शिकार हुआ युवक खुद भी अपराध से जुड़ा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव के पास की है।
मृतक की पहचान दीपनगर के मनीचक गांव निवासी चंद्र देव पासवान के 38 वर्षीय बेटे मुन्ना डॉन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम किसी शख्स ने फोन कर मुन्ना को घर से बुलाया था और बाद में उसके सीने में 6 गोलियां दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गोली चलने के आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक मुन्ना की मौत हो चुकी थी।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना डॉन के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मुन्ना डॉन के खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज हैं। किस कारण से मुन्ना की हत्या की गई फिलहाल यह, स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।