राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
17-Apr-2022 11:39 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : औरंगाबाद में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के पिरु गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर गोतिया के लोगों ने ही महिला को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को इलाज के लिए हसपुरा पीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला मखदुमपुर में पदस्थापित स्वास्थ्य विभाग के डाटा ऑपरेटर जयेंद्र कुमार की पत्नी वीणा कुमारी है। बताया जा रहा है कि जयेंद्र का पिछले कई वर्षों से अपने ही गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार झड़प हो चुकी थी। शनिवार की रात जब घर से सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने खिड़की से गोली चला दी, जो जयेंद्र की पत्नी वीणा देवी को जा लगी। परिजनों की मानें तो अपराधियों ने जयेंद्र को मारने के लिए गोली चलाई थी लेकिन गोली उसकी पत्नी को लग गई।
मृतका के परिजनों ने गोली मारने का आरोप संजय कुमार और ओमप्रकाश नामक शख्स पर लगाया है। घायल वीणा देवी को लेकर परिजन हसपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वीणा देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतक के परिजनों ने हसपुरा थानाध्यक्ष पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों से पैसे लेकर मामले को रफादफा करने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने मामले में पहले कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी।