ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
31-Aug-2023 01:08 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और शख्स की गोली मारकर जान ले ली गई। घटना नोखा थाना क्षेत्र के भावा डिहरी की है।
मृतक की पहचान भावा डिहरी निवासी रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह कमरे में कुछ लोगों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और इस विवाद में रविंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के हीं एक शख्स पर लगा है।
जानकारी के मुताबिक हत्या करने वाला शख्स हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।