Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
13-May-2023 05:57 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव का ही एक युवक घर के दरवाजे पर खेल रही बच्ची को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। किसी तरह से लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि बीते 11 मई को जब 11 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला उपेंद्र भगत का 22 साल का बेटा छोटू कुमार वहा पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने वहां खेल रहे अन्य बच्चों को भगा दिया और नाबालिग बच्ची को उठाकर घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गया। लड़की रोती चिल्लाती रही लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई और उसने लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी छोटू कुमार मौके से फरार हो गया। दर्द से कराह रही लड़की किसी तरह से घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।