दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
02-Feb-2023 11:00 AM
By First Bihar
ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना गांव से अचानक चार बच्चियां गायब हो गई। जब देर रात तक बच्चियां घर नहीं लौंटी तो गांव में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी नासरीगंज थाने को दी गई, जिसके बाद थाने की पुलिस और अधिकारी मौना गांव पुहंच मामले की जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मौना गांव की चार अलग- अलग परिवार की बच्चियां खेत में घास काटने के लिए गई थी, देर शाम को ग्रामीणों द्वारा उन्हें गांव की सड़क पर देखा गया, लेकिन इसके बाद वह गायब हो गई। इस घटना के संबंध में एसपी विनित कुमार ने जानकारी दी है कि नासरीगंज थाना क्षेत्र से 4 बच्चियों के घर से खेत जाने के बाद वापस ना लौटने की सूचना मिली है। गांव की एक व्यक्ति ने उन्हें शाम में गांव की सड़क पर देखा लेकिन जब उस जगह परिजनों ने खोजबीन करी तो बच्चियां नही मिली।
बता दें कि, एसपी ने कहा कि स्थानीय थाना और वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। ग्रामीणों के सहायता से बच्चियों को तलाशने की कोशिश की जा रही है। साथ ही एसपी ने कहा कि जीआरपी को सूचना दे दी गई है, उनकी मदद ली जा रही है। आपको बता दें कि रोहतास पुलिस ने लापता हुई बच्चियों की फोटो भी जारी की है।