बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
21-Jul-2023 03:44 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां गांव में बाघ दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों द्वारा बाघ की सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। गांव के लोग रतजगा कर रहे हैं और दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ होने की आशंका जताई है और ग्रामीणों को घर में रहने की सलाह दी है।
दरअसल, जमुई के सोनो थाना क्षेत्र स्थित अमेठीयाडीह गांव गुरुवार को दिनभर चर्चा में रहा। चर्चा इस बात को लेकर है कि गांव में एक घर की छत पर बाघ को देखा गया है। गांव के ही एक युवक ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। गांव के एक बंद पड़े घर की छत पर लोगों ने बाघ को बैठे हुए देखा था।
अमेठीयाडीह गांव निवासी मिथिलेश पंडित और नरेंद्र पंडित ने बाघ को अपनी आंखों से देखने दावा किया है। वहीं राजन पंडित ने बाघ का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव में बाघ होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है और ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दे रही है।