NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश
20-Mar-2022 01:49 PM
By Sonty Sonam
BANKA: होली के दिन गायब हुई 8 साल की बच्ची की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बालू से ढक कर रखे गये लाश को देख लोग भी आक्रोशित हैं। बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या की बात कहते हुए लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है। बच्ची होली के दिन दोपहर दो बजे अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से अचानक वह गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतका की सहेली ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास एक लाल रंग का ऑटों आया और उसे बिठाकर ले गया। जिसके बाद लाल रंग के ऑटो का पता लगाया गया तब पता चला की पेंटर का काम करने वाला सागर सोनी ऑटो भी चलाता है लेकिन उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया। वही छानबीन में जुटी पुलिस को सूचना मिली की बालू से ढक करके बच्ची की लाश को रखा गया है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तब देखा कि बच्ची की लाश पर कोई कपड़ा नहीं है और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहे है उसकी आंख भी फोड़ दी गयी है। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि बच्ची के साथ कुछ लड़कों ने काफी दरिंदगी की उसकी आंख फोड़ डाली और हत्या कर शव को छिपा दिया। पुलिस अब अपराधियों को खोजने में लगी इसी बीच ऑटो के भाग जाने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया।
उसी के कहने पर ऑटो चालक डोमन पासवान,अजय वर्णवाल, श्रीधर वर्णवाल, सहित 4 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस लगातार ऑटो मालिक सागर सोनी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस कि शिथिलता के बाद लोगो का गुस्सा काफी बढ़ गया है जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने और फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वे खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
मृतक बच्ची के चाचा उत्तम कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि गायब होने की सूचना के बाद से ही अगर पुलिस छानबीन करती से बच्ची को बचाया जा सकता था। इस घटना को लेकर इलाके के बच्चे सड़क पर उतर आए और हाथों में तख्ता लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्कूली बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
