मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
12-May-2023 04:38 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां गंडक नदी में दो युवकों के डूबने से हड़कंप मच गया है। नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही नदी के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता दूसरे युवक को नदी में तलाश कर रही है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन पुरानी पुल के पास की है।
मृतक की पहचान भुसवर के वार्ड संख्या 1 निवासी अजय महतो के 19 साल के बेटे अनुज कुमार के रूप में की गई है जबकि लापता युवक की पहचान विभूतिपुर पूरब वार्ड-8 के रहने वाले लालो शर्मा के 18 वर्षीय बेटे पंकज कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चार युवक बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने लिए गए थे। नदी में स्नान करने के दौरान अनुज और पंकज गहरे पानी में चले गए बाकी दो युवकों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
दोनों लड़कों द्वारा घटना की जानकारी अनुज और पंकज के परिजनों को दिए जाने के बाद उनमें कोहराम मच गया। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अनुज का शव बरामद कर लिया है जबकि पंकज को नदी में तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।