Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
28-Jul-2023 07:42 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां लड़कों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े को छुड़ाना फुटबॉल खिलाड़ी का काफी महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। विवाद सुलझाने के दौरान लड़कों ने चाकू गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना कालीबाग ओपी क्षेत्र के छावनी की है।
मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के शेखधुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहिद शाहिद पढ़ाई के साथ साथ फुटबॉल का भी खिलाड़ी था और जिले के सबसे बड़े क्लब में शामिल होकर फुटबॉल खेला करता था। गांव के ही कुछ युवकों के साथ छावनी में विवाद हो गया था और शाहिद झगड़ा छुड़ाने पहुंचा था। इसी बीच शाहिद के साथ भी मारपीट करते हुए दिलदार नाम के व्यक्ति ने उसे चाकू मार दिया।
आनन फानन में उसे जीएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर बेतिया एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।