ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Flood News: शिवहर में बागमती का तटबंध टूटने से भारी तबाही, बाढ़...

Bihar Flood News: शिवहर में बागमती का तटबंध टूटने से भारी तबाही, बाढ़ के पानी में कई घर बहे; रेस्क्यू जारी

30-Sep-2024 05:48 PM

By First Bihar

SEOHAR: शिवहर के तरियानी छपरा में बागमती नदी पर बना तटबंध टूट जाने के कारण तरियानी छपरा में बाढ़ से भीषण तबाही हुई है। एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि करीब 50 से 60 फिट तक तटबंध टूट गया है। जिससे सैकड़ो घरों में बाढ़ के पानी प्रवेश कर जाने से हजारों लोगो को क्षति हई है।


दर्जनों घर नदी के तेज बहाव में बह गए है तो वहीं कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित लोग घरों में बैठकर प्रशासनिक सहायता की आस लगाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि रात से बाढ़ के पानी में गिरे हुए हैं। अभी तक कोई प्रशासन देखने नहीं आया है हालांकि जिला प्रशासन भी दावा कर रही है कि हर एक व्यक्ति के पास मदद पहुंच रही है।


वहीं जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ राहत सामग्री का वितरण भी जोर-जोर से की जा रही है। जगह-जगह सामुदायिक किचन भी शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को खाने-पीने में कोई असुविधा नहीं हो। कल शाम से सड़कों घरों की बिजलीं गुल है। एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनिल कुमार लगातार तरियानी छपरा में कैम्प कर रही है ओर लोगो को राहत सामग्री का वितरण कर रहे है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा