BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
03-Oct-2024 04:29 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां महिषी प्रखंड क्षेत्र के गंडौल बघवा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट की मांग को लेकर सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वह लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं मिला है। हंगामे की खबर मिलते ही महिषी सीओ अनिल कुमार और जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
सीओ ने कहा कि राहत शिविर में सामुदायिक किचेन चल रहा है। प्लास्टिक शीट की थोड़ी सी शॉर्टेज है। जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जैसे ही उपलब्ध होगा सभी को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सड़क जाम करना उचित नही है हालांकि आक्रोशित लोगों का कहना था कि अंचल प्रशासन ने जो प्लास्टिक शीट भेजी थी वह कुछ स्थानीय छुटभैये नेताओं ने अपने पसंद के लोगों को दिला दिया।