मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
02-Jun-2023 01:48 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक युवक की फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई।बदमाशों ने चलती ट्रेन से युवक को खींच कर उतार दिया और बहियार में दौड़ा-दौड़ाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का शव स्टेशन के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद होने से बाद सनसनी फैल गई है। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र के छींट मकनपुर स्टेशन के पास की है।
युवक की पहचान मुंगेर के जमालपुर निवासी बिहारी लाल सिंह के 22 वर्षीय बेटे अनुज कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनुज सबौर स्थित अपने ससुराल में ही रहता था। वह पिकअप वैन चलाने का काम करता था और हर दिन ट्रेन से जमालपुर जाता था। गुरुवार देर रात अनुज जमालपुर जाने के लिए निकला था और अपनी पत्नी को बताया था कि वह फरक्का एक्सप्रेस से जमालपुर जाएगा और शुक्रवार की सुबह उसका शव मिलने की जानकारी मिली।
मृतक की पत्नी के मुताबिक सबौर के ही रहने वाले मनीष, दिलीप, आकाश और डब्लू के पास अनुज के कुछ पैसे बकाया थे। बार-बार मांगने के बावजूद वे लोग अनुज का पैसा उसे वापस नहीं लौटा रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि इन्हीं चारों ने मिलकर अनुज की हत्या की है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चार जगह धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।