ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: आर्केस्ट्रा में मनपसंद गाना नहीं बजाने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

18-Feb-2024 07:48 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सामाजिक और धार्मिक आयोजन में आर्केस्ट्रा डांस का आयोजन आम बात हो गई है। ऐसे आयोजनों के दौरान अपराध की घटनाएं भी सामने आ रही है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर विराम लगता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला पटना के बाढ़ से सामने आया है, जहां मनपसंद गाना नहीं बजाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है।


दरअसल, पंडारक थाना अंतर्गत भुआपुर में सरस्वती पूजा के दौरान शनिवार की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पसंद का गाना बजाने को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रोहित कुमार और एक सस्पेंड चौकीदार अरुण पासवान को गोली लग गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई है।