Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
31-Jul-2022 12:07 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर दबिश दी है। आय से अधिक संपंत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की टीम ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ एक्शन लिया है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम भ्रष्ट इंजीनियर फिरोज आलम के पटना स्थित आवास के साथ दिल्ली के चार ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है। इंजीनियर के खिलाफ आय से 91.08 फीदसी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है।
कार्यपालक अभियंता सह रेसिडेंट इंजीनियर फिरोज आलम की पोस्टिंग नई दिल्ली स्थित बिहार भवन और बिहार सदन में है। इंजीनियर पर आरोप है कि इन्होंने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए गलत तरीके से अकुत संपत्ति अर्जित की है। इंजीनियर के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने इसकी जांच की तो आरोपों को सत्य पाया गया। जिसके बाद EOU ने इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद रविवार को EOU की टीम ने एक साथ इंजीनियर के 5 ठिकानों पर दबिश दी।
आर्थिक अपराध इकाई की टीम आरोपी इंजीनियर फिरोज आलम के दिल्ली के सुखदेवनगर स्थित घर, दिल्ली के जामिया नगर के नूर नगर एक्सटेंशन स्थित जौहरी फार्म का घर, बिहार निवास स्थित कार्यालय, द्वारिका में बिहार सदन स्थित ऑफिस समेत पटना के समनपुरा में इंजीनियर के भाई के घर छापेमारी कर रही है।