मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Aug-2024 07:55 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बकरी फार्म से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बकरी फार्म के भीतर तहखाने में अवैध हथियारों का कारखाना चलाया जा रहा था। यहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने एकसाथ पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों को बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को अरेस्ट किया है।
मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना पर टेटिया बम्बर थानान्तर्गत बनैली स्थित सर्वेश कुमार के बकरी पालन फार्म पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां बकरी फार्म के नीचे तहखाना बनाकर अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी में पांच मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाई। जहां से पुलिस ने हथियार निर्माण में जुटे पांच कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि मिनी गन फैक्ट्री का संचालक फरार मिला।
जिसकी पहचान बकरी पालन फार्म के मालिक सर्वेश कुमार और मिर्जापुर बरदह निवासी मो.अंगूर के रूप में हुई है। जिसका अवैध हथियार निर्माण से पुराना रिश्ता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 07 देसी पिस्तौल, 05 बेस मशीन, 05 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 09 मैगजीन, 16 अर्द्धनिर्मित मैगजीन,12 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल सहित काफी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने जब्त किया। इनमें से मो.सदरूल और मो.वसीम शामपुर थाना क्षेत्र में फरवरी माह में पकड़ाए मिनी गन फैक्ट्री मामले में जेल जा चुका है।
मुंगेर एसपी एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हथियार निर्माण करते पकड़ाए सभी कारीगरों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत टेटिया बम्बर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में खड़गपुर डीएसपी चंदन कुमार के अलावा खड़गपुर थानाध्यक्ष व जिला आसूचना इकाई की टीम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
एसपी ने बताया की बकरी पालन फार्म का मालिक सर्वेश कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो.अंगूर दोनों कारीगरों को कान्ट्रैक्ट देकर हथियार का निर्माण करवाता था। साथ ही एसपी ने बताया की कारीगरों ने बताया की यह पांचवी बार है की वे यहां आ हथियार निर्माण कर रहे है।