Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
26-Aug-2023 01:14 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास के सासाराम में दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट करने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रेन से गिरकर एक शख्स की जान चली गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पहली घटना सासाराम के नगर थाना के शेरशाह होटल के पास की है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता बाल कटवाने के लिए बाइक पर सवार होकर नाई की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वे शेरशाह होटल के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
वहीं दूसरी घटना रोहतास जिला के डेहरी, जहां डिहरी रेलवे स्टेशन पर गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच यात्री अचानक गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।