सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
25-Jun-2023 06:37 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है। प्रदेश के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके बाद राज्य के कई जिलों में तापमान में भी गिरावट आई है। अब राज्य में किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 40 या उससे ऊपर नहीं है। प्रदेश में कई जगहों पर छिटपुट वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। सीमांचल में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बक्सर से होकर गुजर रही है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश केबाकी हिस्सों में मानसून के विस्तार से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना व इसके आसपास आंशिक रूप से बादल छाने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। विभाग के तरफ से पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मानसून के प्रभाव से पटना समेत 25 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 39.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। किशनगंज जिले में सर्वाधिक वर्षा 145.2 मिमी दर्ज की गई। अररिया, पश्चिमी चंपारण, सुपौल में भी कुछ जगहों पर बारिश हुई है।
इधर, मानसून के कारण राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। दिन भर बादलों की आवाजाही होती रही। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी झेली। शाम ढलने पर पुरवा के प्रवाह से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना में भी बारिश की छिटपुट गतिविधियां बनने के आसार हैं। पटना जिले में भी मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।