Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
22-May-2022 05:45 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद में दो बच्चों की मां को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि लोक लाज को ताक पर रख अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला जहानाबाद शहर के ऊंटा मुहल्ले की है। एक मिस्ड कॉल के जरिए महिला को 11 साल छोटे युवक से प्रेम हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि वह पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गोवा फरार हो गई।
दरअसल, रंजीत सिंह की शादी 10 वर्ष पहले प्रिया कुमारी के साथ हुई थी। दोनों शादी के बाद खुशी-खुशी जीवन बीता रहे थे। इस दौरान प्रिया ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। इसी बीच करीब दो साल पहले प्रिया के मोबाइल से एक लड़के के मोबाइल पर मिस्ड कॉल चला गया। इस एक मिस्ड कॉल ने प्रिया की जिंदगी बदल दी। प्रिया की शहर के अरवल मोड के पास किराए के मकान में रहने वाले सुजीत कुमार से बातें होने लगी। थोड़े ही दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच करीब एक महीना पहले प्रिया पति और दो बच्चों को छोड़ 11 साल छोटे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पत्नी के अचानक घर से गायब होने के बाद महिला के पति रंजीत सिंह ने थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब दबिश बढ़ाई तो दोनों वापस जहानाबाद चले आए। इस दौरान दोनों गोवा और मुंबई में रहे। जहानाबाद से भागने के बाद सबसे पहले दोनों गोवा गए। लगभग एक महीने तक गोवा में रहने के बाद दोनों मुंबई आ गए और वहीं एक कमरा लेकर रहने लगे।
जब पैसों की तंगी हुई तो सुजीत एक कंपनी में काम करने लगा। इधर, जहानाबाद पुलिस ने जब दबिश बढ़ाई तो दोनों मुंबई में शादी करने के बाद वापस लौट आए। ससुराल वालों के लाख समझाने के बावजूद महिला मानने को तैयार नहीं हैं और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।