ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / news / बिहार दिवस समारोह में महिला जनप्रतिनिधियों को मंच से बोलने नहीं दिया गया,...

बिहार दिवस समारोह में महिला जनप्रतिनिधियों को मंच से बोलने नहीं दिया गया, BJP विधायक ने इसे महिलाओं का अपमान बताया

22-Mar-2023 05:00 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार दिवस समारोह के मौके पर महिला मेयर अनिता राम को मंच से बोलने नहीं दिया गया। जिसे लेकर मेयर ने नाराजगी जतायी। कहा कि अगली बार से हमलोगों को किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाए। वही बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने इसे महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। 


दरअसल समस्तीपुर के पटेल मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्थापना दिवस कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं को बोलने का मौका दिया गया लेकिन समस्तीपुर की जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना राय और नगर निगम की मेयर अनिता राम में से किसी भी महिला को बोलने का मौका नहीं दिया गया। इससे मेयर अनिता राम ने गहरी नाराजगी जतायी।


अनिता राम ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि जब उन्हें एक शब्द बोलने का मौका ही नहीं दिया गया तो फिर मंच पर उन्हें कुर्सी क्यों दी गई? अनिता राम ने यह भी कहा कि जब डीएम साहब को हम लोगों के सम्बोधन के लिए समय नहीं था तो मंच पर कुर्सी ही उनके लिए नहीं लगानी चाहिए थी। मेयर ने डीएम से यह मांग किया कि अगली बार से उनलोगों को मंच पर कुर्सी नहीं दिया जाय। 


मंच पर मौजूद बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने इसे महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं वही उनके अधिकारी मंच पर महिलाओं को दो शब्द बोलने तक का मौका नहीं देते। इस बात की वो कड़ी निंदा करते हैं। मामले पर डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि समय का अभाव होने की वजह से ही तीनों महिला जनप्रतिनिधियों को बोलने का मौका नहीं मिल पाया। लेकिन अन्य कार्यक्रमों में तो उन्हें बोलने का मौका तो दिया ही जाता है।