Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
10-Nov-2023 05:32 PM
By First Bihar
LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कैमूर पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में लखीसराय के डीटीओ मो. जियाउल्लाह को उनके नया बाजार स्थित घर से अरेस्ट कर लिया है। डीटीओ की गिरफ्तारी के खबर से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, लखीसराय के डीटीओ जियाउल्लाह के खिलाफ पटना स्थित निगरानी कोर्ट में मामला चल रहा है। बीते 8 नवंबर को निगरानी कोर्ट ने डीटीओ की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जमानत याचिका खारिज होने के बाद कैमूर एसडीपीओ शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लखी सराय पहुंची और आरोपी डीटीओ को उनके घर के गिरफ्तार कर अपने साथ कैमूर ले गई।
कैमूर के तत्कालीन डीटीओ जियाउल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने शंहशाह खान नाम के एक शख्स से बालू का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। डीटीओ ने अपने चचेरे भाई के खाते में 40 लाख रुपये और अपने अंगरक्षक शमशेर के खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कराए थे। मामला आर्थिक अपराध इकाई में पहुंचा और जब ईओयू ने जांच की तो आरोप को सही पाया।
इसके बाद पुलिस ने डीटीओ जियाउल्लाह, उसके चचेरे भाई और बॉडीगार्ड के खिलाफ भभुआ थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपी डीटीओ ने निगरानी की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी डीटीओ को अरेस्ट कर लिया।