Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
19-Sep-2024 11:23 AM
By First Bihar
KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने एक महिला की बेहरमी से जान ले ली। हत्या का आरोप पड़ोसी पर ही लगा है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही महिला को मौत के घाट उतार दिया है।
दरअसल, बिहार में इन दिनों डायन बिसाही और जादू-टोना के शक में लोगों की जान लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह की खबरे हर दिन सामने आ रही हैं। अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर लोगों द्वारा इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
चौथम थाना इलाके के कैथी गांव से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने ही धारदार हथियार से वार कर महिला की बेरहमी से जान ले ली है। महिला किसी काम से बाहर गई थी और घर लौटने के दौरान बीच रास्ते में उसके ऊपर हमला किया गया।
इस घटना के बाद मृतक महिला क परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।