Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....
11-Mar-2022 03:25 PM
BHAGALPUR : भागलपुर में भाभी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गुरुवार को महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ थाने पहुंच गई और देवर से शादी करने करने के ले जमकर हंगामा मचाया। एक भाभी का अपने देवर के प्रति ऐसा प्रेम देखकर थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महिला का कहना था कि देवर उसे पत्नी की तरह रखता था।
दरअसल, जोगसर थाना क्षेत्र के काली ठाकुर लेन निवासी कारू तुरी की शादी गोड्डा धमनी की रहने वाली सुलोखा के साथ 10 साल पहले हुई थी। 6 साल पहले एक सड़क हादसे में कारू तुरी की मौत के बाद एक महीने की गर्भवती सुलोखा अपने मायके जाकर रहने लगी थी। इस बीच कारू तुरी का छोटा भाई बंटी तुरी अपने भाई के ससुराल भाभी से मिलने के लिए आता रहता था। दोनों देवर-भाभी मिलने लगे और नजदीकियां बढ़ने लगी।
महिला का कहना है कि दोनों ने परिवार वालों की रजामंदी के बाद कागजी तौर पर शादी कर ली है। सुलोखा का कहना है कि बंटी तुरी ने पत्नी बनाकर काफी दिनों तक उसे अपने साथ रखा। लेकिन अब बंटी के परिवार के लोग उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही वह अपनी मां के साथ झारखंड से बिहार पहुंच गई।
वहीं सुलेखा के देवर बंटी तुरी का कहना है कि उसने सुलेखा से शादी नहीं की है। भाभी और उसकी मां ने जबरन उससे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। जब दोनों को पता चला कि उसकी शादी हो रही है तो यहां पहुंच गई। भागलपुर के जोगसर थाना पहुंची महिला ने पुलिस को अपनी शादी के कागजात दिखाते हुए कोर्ट जाने की बात कही है। वहीं बंटी तुरी ने अपनी भाभी के साथ रहने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश में जुटी है।