ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : देवर-भाभी के प्यार में दीवार बन रही थी मां, नशे में...

बिहार : देवर-भाभी के प्यार में दीवार बन रही थी मां, नशे में धुत बेटे ने तीन टुकड़ों में काटा

21-Mar-2022 02:51 PM

ARARIA : अररिया में रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घर से भाग गया। घटना रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या 5  निवासी कानदान हेम्ब्रम के बेटे मंजू हेम्ब्रम का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंजू हेम्ब्रम की मां बड़की देवी इस बात का लगातार विरोध कर रही थी। बीते शनिवार की रात भी बहू और बेटे के संबंध को लेकर मां बड़की देवी ने बेटा मंजू को फटकार लगाई थी।


ग्रामीणों की मानें तो कानदान हेम्ब्रम का बड़ा बेटा काम के सिलसिले में पंजाब मे रहता था। छोटे बेटे मंजू हेम्ब्रम का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। वारदात वाले दिन भी इस बात को लेकर मृतका बड़की देवी ने आरोपी बेटे को कहा था कि देवर-भाभी के बीच का यह रिश्ता गलत है। मृतका ने बेटे को शादी कर अपनी पत्नी के साथ रहने की सलाह दी। इस बात से आरोपी मंजू आगबबूला हो गया और घर से दबिया निकाल कर मां पर हमला बोल दिया।


आरोपी ने नशे की हालत में पहले अपनी मां के दोनों हाथों को काट दिया और उससे भी मन नहीं भरा तो मां की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और खेत में छिपे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।