RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
12-Apr-2022 02:54 PM
MADHEPURA : मधेपुरा में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुरलीगंज थाना की है, जहां देर रात एक युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे रंगेहाथ धर दबोच लिया और उसे गोली मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दिनेश साह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू साह मेला देखने की बात कहकर अपने दोस्त के साथ उसकी बाइक लेकर घर से निकला था। उसने परिजनों को कहा था कि वह अपनी बहन के घर रामनवमी का मेला देखने जा रहा है। लेकिन छोटू बहन के घर नहीं जा कर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की मानें तो जैसे ही छोटू अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा, परिवार के लोग जाग गए।
जिसके बाद छोटू घबरा गया और बाइक लेकर भाग निकला हालांकि इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और गोली मार दी जबकि उसके दोस्त को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मृतक छोटू के परिजनों ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस ने इस मामले में शख के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।