धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
01-Mar-2024 07:44 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। केस किसी और ने नहीं बल्कि थानेदार ने ही दर्ज कराया है। चारों पर आरोप है कि उन्होंने एक आरोपी को प्राइवेट गाड़ी से जाकर अरेस्ट किया और उसे थाने लाने के बजाए घर में छिपाकर रखा।
दरअसल, पूरा मामला मझौलिया थाने से जुड़ा है। मझौलिया थाने में पदस्थापित दारोगा औरंगजेब खान समेत चार पुलिसकर्मी के खिलाफ थानेदार अखिलेश कुमार मिश्रा ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने दहेज उत्पीड़न के एक आरोपी नेयाज आलम को बरवाकला स्थित उसके घर से अरेस्ट किया था। चारों एक निजी गाड़ी से नेयाज के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने ले जाने बजाए चारों उसे वादी घर ले गए और रातभर वहीं छिपाकर रखा। अगले दिन आरोपी को चुपके से लाकर थाना कैंपस स्थित आवासीय कमरे में बंद कर दिया। चारों आरोपी पुलिसकर्मियों ने आरोपी को धमकी दिया कि वादी की बेटी की शादी में जितना पैसा लगा है उतना पैसा कहीं से लाकर दो नहीं तो जेल भेज देंगे। इस मामले में थानेदार ने एक्शन लिया है।