बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Sep-2024 08:44 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर के पटोरी थाना में तैनात एक दारोगा की सदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार को दारोगा अपने आवास पर बेहोशी की हालत में मिल थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दारोगा की मौत के बाद जिले के पुलिस महकमें में शोक की लहर है।
दरअसल, सारण के बनियापुर के रहने वाले 55 वर्षीय दारोगा शैलेश कुमार सिंह की कुछ महीने पहले ही समस्तीपुर के पटोरी थाना में पदस्थापित हुए थे। पदस्थापना के बाद से वह थाने के पास ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। रविवार की शाम से ही वह अपने कमरे पर थे, किसी का फोन भी रिसीव नहीं कर रहे थे।
फोन रिसीव नहीं होने पर थाने में तैनात कुछ जवान उनके आवास पर पहुंचे तो उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन-फानन में उन्हें पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हे पटना रेफर कर दिया। पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।
