ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार: दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी विवाहिता, 5 महीने की थी प्रेग्नेंट, आरोपी...

बिहार: दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी विवाहिता, 5 महीने की थी प्रेग्नेंट, आरोपी पति और ससुरालवाले फरार

19-May-2023 12:44 PM

By mritunjay

ARWAL: बिहार के अरवल सदर थाना क्षेत्र के सकरी चौकी गांव में दहेज के खातिर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के पिता की बयान के आधार पर पति, ससुर और जेठानी के खिलाफ मामला दर्द कर लिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मृतक महिला की ससुराल पहुंची जहां फंदे से लटका हुआ तो बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और मृतका का पोस्टमार्टम कराया. विवाहिता की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


दरअसल परासी थाना क्षेत्र के मसदपुर गांव निवासी राम लखन पासवान अपनी पुत्री तेतरी देवी (30) की शादी वर्ष 2011 में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सकरी चौकी गांव निवासी रामप्रवेश पासवान के पुत्र संतोष पासवान से की थी. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वाले मृतक महिला को प्रताड़ित करते थे. मृतक महिला के पिता राम लखन पासवान और भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसे मायके में छोड़ दिया था. मृतका 5 महीने की प्रेग्नेंट है, इसके बाद 15 दिन पहले उसे उसके ससुर ससुराल लेकर गए और गुरुवार की रात्रि उसे गला घोट कर फांसी के फंदे से लटका दिया गया. अपनी हैसियत के अनुसार उपहार स्वरूप दान दहेज दिया था. किंतु ससुराल वाले दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे तथा कम दहेज लाने के ताने देकर बेटी को मानसिक व शारिरिक पीड़ा देते रहते थे.


इधर घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी के फंदे से लटकने से जान जाने का प्रतीत हो रहा है. मृतक महिला की एक 6 साल की बेटी गीता कुमारी है. जो अपने नानी के घर रहती थी उसने बताया कि दादा घर के लोग हमेशा मम्मी के साथ मारपीट करते थे. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.