खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
17-Mar-2021 07:47 PM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड की विशेष परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अगले महीने 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक डीएलएड की विशेष परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी. पहली सीटिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी सीटिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डीएलएड की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 24 मार्च से उपलब्ध रहेगा. संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपल पहले से उपलब्ध कराये गए यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम लॉग इन कर संस्थान के छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करे सकेंगे.
बिहार बोर्ड ने कहा है कि प्रिंसिपल एडमिट कार्ड पर सिग्नेचर और मुहर लगा कर ही परीक्षार्थियों को देंगे. गौरतलब हो कि सम्बद्धता प्राप्त निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के संशोधित सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं और निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के सत्र 2017-19 की आयोजित परीक्षा में अनुपस्थित/अनुतीर्ण परीक्षार्थियों के लिए इस विशेष परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.
यहां देखिये डीएलएड परीक्षा का पूरा शेड्यूल -
