ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Jan-2023 07:27 AM
By First Bihar
PATNA : खुद को शिक्षक बनाने की चाह रखने वाले युवक-युवतियों के लिए बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने बड़ा मौका दिया है। राज्य में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। इसके साथ ही साथ या अब भी निर्णय कर लिया गया है कि, इसकी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएगी।
शिक्षा विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा जो कि 8 फरवरी तक जारी रहेगा। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय होंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन संचालित की जाएगी।
इसके अलावा शिक्षा विभाग की तरफ से इस परीक्षा के सिलेबस को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा में सामान्य हिंदी के 25 सवाल, गणित के 25 सवाल, विज्ञान से 20 सवाल और सामाजिक अध्ययन के 20 सवाल। साथ ही अंग्रेजी के 20 और तार्किक एवं विश्लेषण क्षमता यानी रिजनिंग के 10 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवालों के सही जवाब के लिए एक मार्क्स दिए जाएंगे। इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा। यह परीक्षा बिहार बोर्ड के तरफ से आयोजित करवाई जाएगी।
आपको बताते चलें कि, राज्य में 30 हज़ार 700 सीटें ऐसी है जिसे डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास स्टूडेंट के जरिए भरा जाता है। जिसमें प्राइवेट और सरकारी कॉलेज की सीट शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गई है। साथ ही साथ बोर्ड द्वारा आवेदन करने में किस तरह की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।