मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-May-2024 06:54 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के भवि शाह चौक, शिवपुरी मुहल्ला के पास चार पहिया वाहन में कुछ अपराधी बैठकर साइबर ठगी का काम कर रहे हैं।
उक्त सूचना के बाद साइबर डीएसपी के द्वारा सदर थाना की पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई के साथ भविशाह चौक शिवपुरी मुहल्ला पहुंचे तो पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। जिसे ओवरटेक कर पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक शख्स भागने में सफल रहा जबकि अन्य पांच लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्त में आए साइबर अपराधियों के पास से पुलिस टीम ने कई मोबाइल फोन, पासबुक और एटीएम कार्ड को बरामद किया है। उनके पास से बरामद मोबाइल में पैसों के ट्रांजेक्शन तथा फोन के गैलरी एवं व्हाट्सप चैट में बहुत सारे व्यक्तियों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता का डिटेल तथा एटीएम कार्ड का डिटेल पाया गया।
पूछताछ के दैरान अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे सीधे-साधे लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर उनका दस्तावेज लेकर बीना उनके जानकारी के अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर अवैध रूप से पैसे का लेनदेन किया करते है। गिरफ्तार अपराधियों में सौरव कुमार सिन्हा का अपराधिक इतिहास रहा है।