अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Jun-2022 12:51 PM
VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस हद तक बढ़ गया है, इसका एक मामला सामने आया है. वैशाली जिला में अपराधियों ने दिनदहाड़े साइबर कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आस-पास के लोगों में हडकंप मच गया. लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है.
जानकारी के मुताबिक, घटना वैशाली के गोरौल थाना के पास स्टेशन रोड की है. जहां रुनझुन साइबर कैफे के संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना में साइबर कैफे विकास कुमार सिंह की मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि कैफे संचालक गोरौल थाना क्षेत्र के चकब्यास गांव का रहने वाला था. स्टेशन रोड में साइबर कैफे चलाता था.
आशंका जताई जा रही है कि विकास कुमार किसी केस में गवाह था. उसी को लेकर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटी हुई है. लेकिन घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हुए इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है.