Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
16-Jun-2024 01:07 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बेगूसराय में खेत पटवन करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर एनएच 28 पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस सड़क जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना बछवारा थानाक्षेत्र के नारेपुर दियार की है।
मृतक की पहचान बछवारा थानाक्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड-10 निवासी रामकरण राय के 28 वर्षीय बेटे चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि चंदन अपने खेत पर पटवन करने गया था। खेत में पानी पटवन करने के दौरान ही 11000 वोल्ट बिजली का तार टूटकर खेत में जा गिरा। बिजली का तार टूटने के बाद चंदन कुमार करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से चंदन कुमार की खेत में ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया है कि चंदन ने कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग से की थी, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने जर्जर तार को ठीक नहीं किया। जिसके कारण आज करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने के पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।