धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
08-Jun-2024 02:24 PM
By DEEPAK RAJ
BETTIAH : खबर बेतिया से है, जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूरर दो मंजिला इमारत में सेंटरिंग का काम कर रहा था, तभी बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना नरकटियागंज नगर के दिउलिया की है।
मृतक मजदूर की पहचान बजड़ा बैरिया गांव निवासी 45 वर्षीय भुआल राम के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि भुआल राम किसी ठेकेदार के साथ दिउलिया के प्रह्लाद साह के मकान में कार्य कर रहा था। शनिवार की सुबह मजदूरों ने मकान मालिक से हाई टेंशन तार को हटाने को कहा था लेकिन मकान मालिक ने हाई टेंशन तार हटाए बगैर मजदूरों को काम करने को कह दिया।
काम करने के दौरान ही भुआल राम बिजली ले तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएचसीएच भेज दिया है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट