Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
07-May-2023 06:47 PM
By First Bihar
GAYA: राज्य के गया में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. जिले स्थित फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमकापुर गांव में यहां करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है दोनों भाई मोटर ठीक कर रहे थे. इस दौरान 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने के बाद इनकी मौत हो गई. उस वक्त वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को डंडे मारकर बिजली के तार से छुड़ाने की कोशिश की. साथ ही उपचार के लिए परिजनों ने दोनों को CHC फतेहपुर में एडमिट भी कराया था.
मृतकों में 28 साल के कपिल यादव और 18 साल राहुल यादव फतेहपुर थाना क्षेत्र के दमकापर गांव निवासी लखन यादव के बेटे थे. परिवार वालों ने बताया कि कपिल और राहुल अपने चाचा के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक मोटर पंप ठीक कर रहे थे. इसी बीच लोहे का रॉड 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया. हॉस्पिटल में एडमिट करने के बाद मेडिकल कालेज में रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई.
इस घटना की सूचना मिलने के बाद फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. SI सत्यनरायण शर्मा ने कहा कि मृतकों के घर वालों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.