मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Jun-2023 04:50 PM
By First Bihar
SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए। सीएसपी सेंटर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ के पास की है।
दरअसल, कदम मोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा की सीएसपी सेंटर जिस मकान में है, उस मकान के मालिक बृजभूषण सिंह का पैसा लेकर सीएसपी का स्टाफ अभिषेक मंगलवार को उनके घर से निकला था। अभिषेक सीएसपी के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रूपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में 5 लाख रुपये थे।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।