ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime: घर में सोते समय खिड़की से गोली मारकर शिक्षक की...

Bihar Crime: घर में सोते समय खिड़की से गोली मारकर शिक्षक की हत्या, इलाके में सनसनी

27-Dec-2024 02:33 PM

By First Bihar

SARAN: सारण में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय वकील राय के 22 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार राय के रूप में हुई है। जो एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक थे। 


संजीत कुमार राय की उनके घर में सोते समय खिड़की से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने पर डोरीगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार और उनकी टीम, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर सिंह और एसआईटी टीम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 


शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। यह बहुत ही दुखद घटना है और हमारी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। 


सारण से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट