दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
23-Dec-2024 09:03 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर मरघी टोला, वार्ड नंबर 14 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है, जो शरीफ गंज हवाई अड्डा का रहने वाला था। परिजनों ने मृतक के ससुरालवालों पर पीट-पीटकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मोहम्मद साबिर तीन दिन पहले अपने ससुराल आया हुआ था। मृतक के भाई ने बताया कि सोनी खातून अपने पति का मोबाइल और रुपये लेकर अपने मायके चली गई थी। मोहम्मद साबिर अपना मोबाइल वापस लेने के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। जहां उसकी मौत की खबर मृतक के ससुराल वालों द्वारा मृतक के परिजनों को दिया गया। मृतक साबिर के परिजन साबिर की पीट पीट कर हत्या कर देने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।
कोढ़ा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। उसके बाद घटना की सूचना कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को दी गई। वैभव शर्मा अन्य सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कप्तान वैभव शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और मामले की जांच कराई जाएगी। एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट