ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / BIHAR CRIME : ट्रिपल मर्डर से सनसनी ! ब्वायफ्रेंड के साथ मां ने...

BIHAR CRIME : ट्रिपल मर्डर से सनसनी ! ब्वायफ्रेंड के साथ मां ने दो बेटियों की कर डाली हत्या, भांजा को भी नहीं बख्शा

25-Dec-2024 09:18 AM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन, फिलहाल जो जानकारी सामने आई है वह जानकर हर कोई दंग रह जाएगा।


जानकारी के अनुसार, पूर्णिया से ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। लव अफेयर के चलते एक कलयुगी मां ने अपनी दो मासूम बेटी के साथ भगिना को मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना अमौर थाना क्षेत्र की है। यह घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी महिला एवं उसके प्रेमी देवर को भी हिरासत में लिया है। 


वहीं,आरोपित महिला ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि देवर के साथ अवैध संबंध था। अवैध संबंध बनाते हुए भांजा ने दोनों को देख लिया था। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पहले भांजा की हत्या कर दी। जब इन लोगों को लगा कि इस मामले में दोनों फंस जाएंगे तो अपने दोनों मासूम बेटी की भी हत्या कर डाली। 


इधर, हत्या करने के बाद महिला अपने नंदोषी के पास पहुंचकर जानकारी देती है कि उनके बेटे के साथ और दो का लाश घर में पड़ा हुआ है। मौत के बाद गांव में हाहाकार मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

परिजन ने बताया कि महिला का अवैध संबंध था। जिसे उसका भांजा ने देख लिया था। साक्ष्य को मिटाने के लिए महिला अपने प्रेमी-देवर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दी है। आरोपी महिला एवं उसके प्रेमी देवर को भी हिरासत में ले ली है और परिजन के लिखित बयान पर मामला को दर्ज कर लिया गया है।