Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
15-Oct-2023 02:46 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद में आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
गुस्साए लोगों ने भाग रहे एक आरोपी को धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।