अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Dec-2024 03:31 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में हुए पैक्स चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल किए गए दो हथियार, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते एक दिसंबर को पैक्स चुनाव के परिणाम आने के बाद दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे।
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर राकेश कुमार के मुर्गी फार्म और देव शंकर सिंह के घर से हथियार बरामद किए गए। बरामद हथियारों में से एक लाइसेंसी था, जबकि दूसरा बिना लाइसेंस का था।
पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पहली प्राथमिकी हथियार बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। दूसरी और तीसरी प्राथमिकी दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं। इन तीनों प्राथमिकियों में कुल 23 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।