मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Oct-2024 06:01 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: नालंदा में एक सनकी आशिक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक प्रेमिका के फोन पर बंद करने से नाराज था और इसी को लेकर उसने लड़की के पिता की जान ले ली। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के उगामा गांव की है।
दरअसल, बीते 17 अक्टूबर को उगमा प्राथमिक विधायलय के छत पर जितेंद्र रविदास का शव मिला था। शव मिलने के बाद अस्थावां थाना पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पता लगा की मृतक की बेटी गांव के ही अजय रविदास से मोबाइल फोन के माध्यम से बात करती थी। जिसका मृतक विरोध करता था और बेटी का मोबाइल फोन तोड़ दिया।
इस बात की जानकारी मिलने के बाद अजय रविदास ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जितेंद्र रविदास की हत्या की साजिश रच दी और उसे खाने पीने के बहाने स्कूल के छत पर बुलाया जहां सभी ने पहले नशा का सेवन किया और जब जितेंद्र रविदास नशे में हो गया तो अजय रविदास और उसके तीनो दोस्तों ने मिलकर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया।
सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि इस मामले मृतिका की पत्नी ने अज्ञात के विरुद्ध अस्थावां थाना में मामला दर्ज कराई थी। यह कांड पूरी तरह से ब्लाइंड था लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर घटना में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।